पौड़ी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस का फायर ऑडिट अभियान जारी

पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशान में जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं मानकों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से फायर सर्विस टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक संस्थानों एवं शिक्षण संस्थाओं का नियमित फायर ऑडिट एवं सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में फायर यूनिट श्रीनगर द्वारा श्रीनगर स्थित विशाल मेगा मार्ट, फायर यूनिट थलीसैंण द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर थलीसैंण तथा फायर स्टेशन पौड़ी की टीम द्वारा पौड़ी में प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट एवं सुरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, फायर एक्सटिंग्विशरों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य उपलब्ध अग्नि सुरक्षा संसाधनों का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता एवं उनकी समयबद्ध देखरेख की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। 

फायर ऑडिट के उपरांत फायर सर्विस टीमों द्वारा कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अन्य व्यक्तियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं व्यवस्थित निकासी, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेला महाभियान की तैयारियां तेज, सभी जिलों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Fri Jul 10 , 2026
पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने आयुक्त वीसी कक्ष में आगामी हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल मंडल के जिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले व्यापक पौधरोपण महाभियान की तैयारियों की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!