15 भूखंड व 18 बंद इकाइयों पर कार्रवाई की तैयारी

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग ब्लाॅक के कालेश्वर मिनी औद्योगिक आस्थान में आवंटन के बाद निष्प्रयोज्य पड़े 15 भूखंडों और मशीनें लगने के बाद बंद पड़ी 18 औद्योगिक इकाइयों के भूखंड निरस्त करने की संस्तुति की गई है। शनिवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दोबारा भूखंड चाहने वाले उद्यमियों को आवंटन से पहले स्थलीय निरीक्षण की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

बैठक में कालेश्वर औद्योगिक आस्थान की सुरक्षा दीवार, विद्युत आपूर्ति, निकासी नालियों, सफाई, सड़क, ईटीपी प्लांट, पेयजल और पथ प्रकाश समेत विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा हुई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को औद्योगिक आस्थान में संचालित इकाइयों का हर माह नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा गया। साथ ही निर्माण एवं सुधारीकरण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने और सड़क सुधार के लिए खनिज न्यास में प्रस्तावित योजना का फॉलोअप करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग विक्रम सिंह कुंवर, उद्योग प्रबंधक अंजली रमन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और उद्योग मित्र समिति के सदस्य मौजूद रहे।

पुनः आवंटन से पहले होगी जांच

बैठक में तय किया गया कि जिन उद्यमियों के भूखंड निरस्त होंगे और वे दोबारा भूखंड आवंटन चाहते हैं, उनके मामलों में सीधे आवंटन नहीं होगा। उद्योग विभाग, तहसील प्रशासन, खंड विकास अधिकारी और उद्योग मित्र समिति के नामित सदस्य की निगरानी में स्थलीय निरीक्षण के बाद ही पुनः आवंटन पर विचार किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैब देगी सरकार – CM धामी

Sat Sep 19 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!