भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के भूस्खलन ने सिमल्ट गांव में चार परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। 4 अक्टूबर को हुए भूस्खलन में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चार परिवार बेघर हो गए हैं। गांव के पास भूस्खलन के चलते अन्य परिवारों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आपदा की इस घड़ी में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चमोली शाखा ने प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।

रेडक्रॉस की टीम सिमल्ट गांव पहुंची और प्रभावित परिवारों को तिरपाल, किचन सेट तथा कंबल वितरित किए। मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। राहत सामग्री से उन्हें मुश्किल हालात में कुछ सहारा मिला है।

प्रशासन की ओर से प्रभावितों के लिए टेंट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हालचाल जान रहे हैं और मदद कर रहे हैं, वहीं गांव के समीप भूस्खलन से अन्य परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

रेडक्रॉस की ओर से राहत सामग्री प्राप्त करने वालों में मुन्नालाल, कमला देवी, रीना देवी और विमला देवी शामिल रहे। इस दौरान ओम प्रकाश भट्ट, सचिव सुरेंद्र रावत, प्रदीप रावत, देव सिंह और शंकर बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक

Mon Oct 12 , 2026
नौ दिन तक गूंजेंगे दुर्गा सप्तशती के मंत्र, माता उर्वशी और नवदुर्गा की होगी विशेष पूजा-अर्चना गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय की गोद में बसे बदरीनाथ धाम में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंदिर परिसर में घट स्थापना कर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!