चमोली में स्वगणना अभियान शुरू, 30 तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रपत्र

  • 40 सवालों के जवाब देने पर मिलेगी 11 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या
  • डीएम ने अधिकाधिक लोगों से भागीदारी की अपील की

गोपेश्वर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चमोली जिले में 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोग घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन प्रपत्र भर सकेंगे। स्वगणना के लिए 40 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रपत्र जमा होने के बाद प्रत्येक परिवार को पी अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट स्वगणना पहचान संख्या (एसई आईडी) मिलेगी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अभियान में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वगणना की प्रक्रिया सरल बनाई गई है। इससे लोग बिना किसी परेशानी के स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें। इसके लिए नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध प्रश्नावली को पहले ही ध्यानपूर्वक पढ़ लें और जरूरी जानकारियां तैयार रखें।

डीएम ने लोगों से प्रपत्र भरने से पहले भाषा का चयन सावधानी से करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बार भाषा का चयन करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। स्वगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारियों और दस्तावेजों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, होमगार्ड और पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने को कहा। विद्यालयों और विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की सूचना कम से कम एक दिन पहले देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीएम ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक आयोजनों में पहुंचने वाले लोगों को भी स्वगणना के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की, ताकि जिले में अधिकाधिक परिवारों की स्वगणना सुनिश्चित हो सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के अनिरुद्ध थापा को मिली भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी

Mon Nov 16 , 2026
देहरादून : भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी और देहरादून निवासी अनिरुद्ध थापा को पहली बार भारतीय सीनियर पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 12 नवंबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला।   […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!