श्री गुरुभ्रातृ मंडल-कोटद्वार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह आयोजित

कोटद्वार : आज 29 जुलाई को श्री बालाजी मंदिर परिसर में श्री गुरुभ्रातृ मंडल-कोटद्वार द्वारा गुरु-पूर्णिमा के शुभ उपलक्ष में ब्रह्मलीन श्रद्धेय गुरुजी श्री सत्य प्रसाद बहुगुणा की प्रतिष्ठित प्रतिमा का वेदोक्त पद्धति से अभिषेक-पूजन कार्य संपन्न करवाया गया। आचार्य दिनेश प्रसाद जुयाल के सानिध्य में पं० हरीश उनियाल, पं० वीरेन्द्र कण्डवाल, पं० पंकज-हिमांशु जुयाल, पं० जानकी प्रसाद द्विवेदी के द्वारा पूजन कार्य सम्पादित किया गया। पं० अनिल घनसेला और  पं० पवन सुन्द्रियाल द्वारा सुन्दर भजन-संकीर्तन ने सभी लोगों का मन मोह लिया। 

इस शुभ अवसर पर गुरुभातृ मंडल द्वारा श्री सिद्धबली गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के मेधावी ऋषिकुमारों को पुरस्कृत किया गया ऋषिकुमारों द्वारा संस्कृत की बड़ी सुन्दर सुन्दर प्रस्तुतियां दी गयी।

समिति के अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संजय खन्तवाल, सचिव दिनेश मोहन कुकरेती, उप-सचिव बाल मोहन ध्यानी, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता,  उप-कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र कुकरेती की द्वारा गुरुमहिमा पर प्रकाश डाला गया। 

पूर्व अध्यक्ष डॉ॰ आर० ए० माहेश्वरी और गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की भावना से ओतप्रोत श्री गुरु पर्व पर   सभी गुरुभाईयों को शुभकामनाएँ प्रेषित की और गुरुमाता एवम् गुरुपरिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन डॉ॰ रमाकांत कुकरेती जी (भूतपूर्व प्रधानाचार्य रा०इ०का० किशनपुरी) द्वारा किया‌ गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी की सर्जिकल स्ट्राइक, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की साजिश नाकाम, एक करोड़ रुपये की 306 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed Jul 29 , 2026
चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ के तहत चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 306 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!