सिमली अस्पताल पर उबाल, सीएम के दौरे के दौरान गौचर में प्रदर्शन

गोपेश्वर (चमोली)। गौचर मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गौचर पहुंचने के दौरान सिमली अस्पताल का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया। अस्पताल से जुड़े विवाद और मांगों को लेकर क्षेत्रीय जनता ने प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने पहले गौचर में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल के आवास के बाहर धरना दिया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए गौचर मेला पंडाल तक पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिमली अस्पताल से जुड़े मुद्दे का लंबे समय से समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रीय जनता अस्पताल को लेकर सरकार से ठोस निर्णय की मांग कर रही है। मुख्यमंत्री के गौचर पहुंचने की सूचना पर आंदोलनकारी अपनी मांगों को उनके सामने रखने के लिए एकत्र हुए थे।

हालांकि, प्रदर्शनकारी जब मेला पंडाल पहुंचे, तब तक मुख्यमंत्री धामी मेले का उद्घाटन कर वापस लौट चुके थे। इसके बाद उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग ने आंदोलनकारियों से बातचीत की और उन्हें समझाकर शांत कराया। प्रशासन के समझाने के बाद आंदोलनकारी वापस लौट गए।

गौरतलब है कि गौचर मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने सिमली अस्पताल से जुड़े विषय के समाधान के लिए शीघ्र कमेटी गठित करने और सभी संबंधित पक्षों को सुनने का आश्वासन दिया था। अब क्षेत्रीय जनता की नजर इस आश्वासन पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

Sat Nov 14 , 2026
  देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जब व्यवहार में दिखाई देता है, तो वह लोगों के लिए एक खूबसूरत संदेश बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देहरादून में आयोजित इगास बग्वाल के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिला। दीपावली के 11 दिन बाद […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!