आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में चित्र आधारित काव्य कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का सफल समापन

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में आयोजित तीन दिवसीय ‘चित्र आधारित काव्य’ कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का 18 अप्रैल को भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। 16 से 18 अप्रैल तक चले इस सृजनात्मक आयोजन ने विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल एवं कलात्मक प्रतिभा को नई दिशा प्रदान की।

कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति, सुप्रसिद्ध कलाकार एवं साहित्यकार देवेंद्र नैथानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, “विद्यार्थियों में अद्भुत कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति की क्षमता है। यदि उन्हें सही दिशा और मंच मिले, तो वे कला और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और रचनात्मकता का परिचय दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित चित्र एवं काव्य की प्रदर्शनी ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकगण एवं अभिभावकों को अत्यंत प्रभावित किया। अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

प्राइमरी वर्ग में बेस्ट ड्राइंग के लिए अधीक्षिता कक्षा 2 एवं अजलान कक्षा 4, जूनियर वर्ग में नव्या अग्रवाल कक्षा 7 तथा सीनियर वर्ग में अर्नव रावत कक्षा 9 को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बेस्ट क्रिएटिविटी के लिए विद्यालय के चेयरमैन द्वारा दिव्यांशी जुयाल कक्षा 12 को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने संसाधन व्यक्ति देवेंद्र नैथानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए कहा कि, “यह कार्यशाला विद्यार्थियों के भीतर छिपी सृजनात्मक प्रतिभा को उभारने का एक सफल प्रयास रही है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और नवाचार की दिशा में भी आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कमांडेंट जीआरआरसी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग  से यह भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हो पाया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक

Sun Apr 19 , 2026
पौड़ी : महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल विवाह रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। शनिवार को थलनदी एवं त्रिपालीसैंण में आयोजित कार्यक्रमों में 53 छात्राओं को जागरूक किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!