आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पटाखे दिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा!

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को पटाखे दिलाने का झांसा देकर शुगर मिल की दीवार के पास स्थित झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री को उसी क्षेत्र का रहने वाला 29 वर्षीय युवक कथित तौर पर पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को शुगर मिल की दीवार के समीप झाड़ियों में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली

Thu Nov 12 , 2026
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक परंपराओं के बीच शुभ मुहूर्त में प्रातः 8:30 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। कपाट बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!