टनल हादसा : गोदियाल ने घायलों का जाना हाल, सहायता राशि बढ़ाने की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचकर टीएचडीसी टनल हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। गोदियाल ने मृतकों के परिजनों और घायलों को दी जा रही सहायता राशि को अपर्याप्त बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार से मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की।

जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से मुलाकात के दौरान गोदियाल ने उनके उपचार और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों और घायल श्रमिकों के साथ सरकार को पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी पीड़ित परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की।

गोदियाल ने टीएचडीसी टनल हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के बजाय उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व चमोली के एसटीपी में हुई करंट दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई गई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में केवल मजिस्ट्रियल जांच से हादसे के वास्तविक कारण और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचने को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच ऐसी उच्चस्तरीय कमेटी से कराई जानी चाहिए, जिसकी रिपोर्ट सार्वजनिक हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बचाया नहीं जाना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों और घायलों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने हादसे की परिस्थितियों, टनल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जरूरत बताई।

इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने गोपेश्वर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस स्टैंड पर ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बस स्टैंड से जिला चिकित्सालय गेट तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नारों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, नंदप्रयाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतला, हरिकृष्ण भट्ट, जिला गृह सचिव योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, संदीप झिक्वाण, सूर्यप्रकाश पुरोहित, मनमोहन औली, प्रताप लाल आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रप्रयाग : जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जिला कार्यालय में डीएम विशाल मिश्रा ने ध्वजारोहण कर जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Sun Aug 16 , 2026
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में प्रातः प्रभात फेरियां […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!