डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में सीएचसी यमकेश्वर में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सेवा, पहले दिन 17 मरीज लाभान्वित

यमकेश्वर : जनपद के दूरस्थ क्षेत्र यमकेश्वर में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में शुरू की गयी इस सुविधा से अब क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही महत्वपूर्ण जांच की सुविधा मिल सकेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी किए। पहले ही दिन कुल 17 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 7 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। जांच के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले इस जांच के लिए मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब यह सुविधा क्षेत्र में ही उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर जांच और परामर्श मिल सकेगा।

सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं, ताकि आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप बिष्ट, डॉ शुभम मुयाल, महिला चिकित्साधिकारी डॉ आंचल सिलोड़ी, एक्सरे टेक्नीशियन मुकेश चमोली सहित अन्य उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम देहरादून सविन बंसल ने आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्तिकर्ता गोदाम भगवानपुर हरिद्वार में की औचक छापेमारी, अंडो की गुणवत्ता परीक्षण के लिए सैंपल

Fri Mar 6 , 2026
गृहमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम की समीक्षा से लौटते हुए देहरादून जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूर्ति कर रहे भगवानपुर स्थित गौदाम का औचक निरीक्षण  डीएम सविन बंसल की जिला देहरादून के आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री आपूर्तिकर्ता गोदाम पर औचक निरीक्षण  मुख्यमंत्री के संकल्पानुसार राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!