उत्तराखंड : कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कुलपति पद को लेकर चल रही अंतरिम व्यवस्था को समाप्त करते हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973, जो उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त है, की धारा-12 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।

FB IMG 1788434547313

शासन ने इस नियुक्ति के साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद के कार्य दायित्वों के लिए पूर्व में की गई अंतरिम व्यवस्था संबंधी आदेश को अतिक्रमित कर दिया है। इससे विश्वविद्यालय में कुलपति पद को लेकर बनी अंतरिम व्यवस्था समाप्त हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले शासन ने 31 अगस्त 2026 को आदेश संख्या 33216/जी.एस. (शिक्षा)/C3-7(VI)/2025 के माध्यम से कुलपति पद के कार्य दायित्वों के लिए अंतरिम व्यवस्था की थी। अब नए आदेश के बाद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

उनकी नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर नई दिशा में काम शुरू होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की नजर अब नए कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने और आगामी प्राथमिकताओं पर रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : DM ने परखी ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा, सीसीटीवी रिकॉर्ड भी किए चेक

Sat Sep 5 , 2026
पौड़ी : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!