मौसम अलर्ट : डीएम ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

गोपेश्वर (चमोली)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार चमोली जिले समेत पर्वतीय क्षेत्रों में 3 से 5 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने तथा राहत-बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने और आपदा प्रबंधन इकाइयों को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी आपात स्थिति में 7055753124 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित

Mon May 4 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं एवं मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!