धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान

शैलजा कुमारी से मिले संदीप चमोली, हर वार्ड तक पहुंचेगा अभियान

देहरादून/नई दिल्ली। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें शिक्षा, रोजगार व खेल जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए अभियान को विधानसभा के हर वार्ड तक पहुंचाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एडवोकेट संदीप चमोली ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव शैलजा कुमारी से मुलाकात कर उन्हें अभियान की जानकारी दी।

चमोली ने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में लगातार जनसंवाद और बैठकें की जा रही हैं। इनमें महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों को जोड़कर नशे के बढ़ते चलन से परिवार और समाज पर पड़ रहे असर पर चर्चा की जा रही है। अभियान में मातृशक्ति की भूमिका को खास महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रह सकती। नशे के अवैध कारोबार पर भी प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। क्षेत्र में नशे की बिक्री और अवैध कारोबार की शिकायतें पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों के सामने लगातार उठाई जा रही हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

चमोली के मुताबिक आने वाले दिनों में अभियान को और व्यापक किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। उद्देश्य धर्मपुर में नशे के खिलाफ ऐसा सामाजिक माहौल तैयार करना है, जहां युवा नशे की गिरफ्त में जाने के बजाय अपने भविष्य और सपनों को तरजीह दें।

शैलजा कुमारी ने अभियान की जानकारी लेते हुए इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए जनसंवाद और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

चमोली ने कहा, “धर्मपुर का युवा नशे में नहीं, अपने भविष्य और सपनों में ताकत तलाशे—इसी संकल्प के साथ अभियान जारी रहेगा।”

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्र की विकास परियोजनाओं का जमीनी जायजा लेंगे उत्तराखंड के पत्रकार, पांच दिवसीय टूर पर छत्तीसगढ़ रवाना 

Tue Sep 15 , 2026
देहरादून। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) देहरादून की ओर से उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रेस टूर सोमवार से शुरू हो गया। उत्तराखंड से 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य पत्रकारों को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!