हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर बरसे भाजपा नेता

  • बोले-दलित समाज को भ्रमित कर रही कांग्रेस

गोपेश्वर (चमोली)। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सोमवार को गोपेश्वर में मोर्चा की ओर से समरसता, समानता, सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस पर पूरे देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में इस तरह का कोई आयोजन नहीं किया।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया।

मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला मंत्री वीरेंद्र टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने पंचायतों और निकायों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद और मंत्री तक अनुसूचित जाति समाज के लोग विभिन्न जिम्मेदारियों पर हैं।

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बाबा साहब को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि आज शिल्पकार समाज के लोग देश की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं बागेश्वर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने कांग्रेस पर जानबूझकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता बेडवाल, नगर पालिका गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज गेड़ी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देव सिंह नेगी, नवल भट्ट, गजेंद्र रावत समेत भाजपा के विभिन्न मोर्चों और मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद : कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सीएम आवास कूच पुलिस ने रोका, हिरासत में कई नेता

Wed Sep 9 , 2026
देहरादून: हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का शक्ति प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बावजूद प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड से सीएम आवास की ओर कूच किया। पुलिस […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!