वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन

श्रीनगर : जनपद पौड़ी गढ़वाल में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित तथा निर्बाधित रूप से संचालित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस द्वारा दैनिक चेकिंग के दौरान एक कार चालक (वाहन संख्या- DL2CBG3561) को रोका गया, जो अपने वाहन में अवैध रूप से हूटर, लाउड हेलर एवं माइक का प्रयोग कर शांत वातावरण भंग करने, अराजकता फैलाने तथा अन्य राहगीरों पर धौंस जमाने का प्रयास कर रहा था। वाहन पर काली फिल्म भी लगी हुई थी तथा चालक द्वारा वाहन को लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से संचालित किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट संकेत देने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका, जिस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर सीज कर दिया। मौके पर ही वाहन से हूटर, काली फिल्म एवं माइक हटाकर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त हुड़दंग, अराजकता एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले अन्य तत्वों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की गई।

पौड़ी पुलिस का सख्त संदेश

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। हुड़दंग, स्टंट, नशे में वाहन चलाना या हूटर बजाकर धौंस जमाने जैसी हरकतों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नाम पता

1. वाहन चालक हर्षित (उम्र 35 वर्ष) पुत्र नरेश  कुमार  निवासी साउथ दिल्ली (वाहन.सं0-DL2CBG3561 कार)

2. मोहित गौड पुत्र मुकेश कुमार निवासी जुड़बाग कोटला दिल्ली।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण

Wed Apr 22 , 2026
पौड़ी : देश में जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में 16वीं जनगणना में पहली बार स्व-गणना की सुविधा लागू की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी में विभिन्न विभागों के कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!