मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी – सीएम धामी

Thu Oct 22 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ (The Beatles) पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग उत्तराखण्ड में किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!