पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सतपुली : 23/24.06.2026 की रात्रि में यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घड़ियाल, चौबट्टाखाल क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे/उग्र अवस्था में लड़ाई-झगड़ा कर रहा है तथा आसपास के लोगों को मारने पर उतारू है। सूचना प्राप्त होते ही सतपुली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने एवं शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना तथा उग्र होकर गाली-गलौज करने लगा। 

साथ ही हाथ में डंडा लेकर पड़ोसियों को मारने के लिए आक्रामक व्यवहार करने लगा, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उक्त व्यक्ति को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  • भास्कर सिंह (उम्र 43 वर्ष) पुत्र स्व० हयात सिंह, निवासी- ग्राम घड़ियाल मल्ला, तहसील चौबट्टाखाल, सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!