भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर

गोपेश्वर (चमोली)। प्रख्यात सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने भगवान बदरीविशाल के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया। बुधवार को प्रख्यात सूफी भजन गायक कैलाश खेर बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना कर खुशहाली की मनौती मांगी। कैलाश खेर के बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बीकेटीसी के बदरीनाथ धाम के प्रभारी गिरीश चैहान ने कैलाश खेर का स्वागत किया।

उन्होंने सूफी गायक को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा में भाग लेते हुए देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चैहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल,  अवर अभियंता गिरीश रावत, संदीप कप्रवाण और वैभव उनियाल, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में कैलाश खेर को करीब से रू-ब-रू होने को होड भी देखने को मिली।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित

Thu Apr 30 , 2026
लक्ष महायज्ञ तथा श्रीमद देवी भागवत कथा का समापन गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीपवर्ती खल्ला गांव में सती शिरोमणि माता अनसूया देवी की देवरा यात्रा के निमित्त लक्ष महायज्ञ तथा श्रीमद देवी भागवत कथा के समापन पर मां अनसूया तथा ज्वाला देवी को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!