नरभक्षी गुलदार के आतंक से एहतियातन स्कूलों में अवकाश, 4 और 6 अप्रैल को बंद रहेंगे ये विद्यालय

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा रा०उ०प्रा०वि० तिमली एवं कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में उपरोक्त तिथियों (04 एवं 06 अप्रैल 2026) को अवकाश रहेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Sat Apr 4 , 2026
देहरादून : जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज डोईवाला एवं विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण करते हुए […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!