कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

कोटद्वार : जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का समापन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सप्ताह भर चले इस महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

समापन समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, उपप्रधानाचार्य अनिल कोटनाला, पर्यावरण विभाग प्रभारी साक्षी अग्रवाल एवं पूनम नेगी द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

समापन दिवस पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में जानकीनगर एवं बालासौड़ क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

इसके उपरांत निबंध, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा सप्तम की निधि ने प्रथम, कक्षा सप्तम की गरिमा एवं कक्षा अष्टम के शौर्य ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कक्षा सप्तम के नक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा द्वादश के नवीन एवं व्योम ने संयुक्त रूप से प्रथम, कक्षा दशम के वश कुकरेती ने द्वितीय तथा कक्षा एकादश की वैष्णवी एवं सोनम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा अष्टम की हिमानी एवं अनुष्का ने संयुक्त रूप से प्रथम, आयुषी बड़ोला ने द्वितीय तथा कक्षा सप्तम की अध्या एवं निधि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा नवम की प्रियांशी प्रथम, पलक द्वितीय तथा कक्षा एकादश के आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सिद्धि एवं आयुषी बड़ोला प्रथम, आराध्या मेहता एवं आराध्या बिष्ट द्वितीय तथा सरस एवं तृषा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा नवम की अदिति प्रथम, आस्था एवं श्रेया द्वितीय तथा अनन्या एवं अपर्णा तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं के उपरांत छात्र-छात्राओं ने हरेला पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाते हुए गीत, कविता एवं नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

विद्यालय प्रतियोगिता विभाग प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के परीक्षा एवं मीडिया प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी सहित राहुल भाटिया, भूपेंद्र सिंह, शिवराम बड़ोला, राजन कुमार, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, मधुबाला नौटियाल, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, नंदिनी नैथानी, सरोज नेगी, प्रेम सिंह, सच्चिदानंद, मुकेश सुंदरियाल, सुरेंद्र राणा सहित विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने हरेला महोत्सव की सफलता पर सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व, भारतीय संस्कृति एवं उत्तराखंड की लोक परंपराओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल

Sat Jul 25 , 2026
पौड़ी : मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम, पौड़ी में आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत जनपद के 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं का चयन कर उन्हें खेल प्रतिभा के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!